फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन कॉलोनियों के दो हजार लोगों को मिला दिवाली का तोहफा

Thu, 09 Nov 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जौहरी नगर व पटेल पार्क फीडर से जुड़ी हाईटेंशन (एचटी) लाइन शिफ्ट करके लोगों को दिवाली पर्व से पहले बड़ी राहत दी है। निगम ने दीपोत्सव से पहले इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा था जिसे समय से पूरा कर लिया है। इससे इन कॉलोनियों के करीब दो हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जौहरी नगर में लाइन शिफ्ट करने में 85 और पटेल नंबर में 110 बिजली के खंभे लगाए गए। लोगों को इस हाईटेंशन लाइन के शिफ्ट होने पर बड़ी राहत मिली है। उन्होंने निगम के अधिकारियों और आवाज उठाने वाले लोगों का आभार जताया है। पिछले कई दशक से लाइनपार क्षेत्र की अनेक रिहायशी कॉलोनियों में बने मकानों, दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। काफी लोग तो ऐसे थे कि वे अपने मकान का विस्तार तक नहीं कर पा रहे थे और अनेक लोग घरों की छतों पर जाने से भी कतराते थे, क्योंकि कई बार जानलेवा हादसे हुए हैं। कई व्यक्ति हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर मौत का ग्रास भी बन चुके हैं। जौहरी नगर फीडर पर करीब डेढ़ से दो किलोमीटर के एरिया में हाईटेंशन लाइन लोगों के मकानों के आसपास से गुजर रही थी।
निगम के कार्यकारी अभियंता अजय कोहाड़ के निर्देशानुसार उपमंडल अभियंता राहुल वर्मा की देखरेख में लाइनपार में यह कार्य किया गया। जौहरी नगर फीडर से 13 बिजली के ट्रांसफार्मर कनेक्ट हैं इनमें 100, 200 व बड़ा ट्रांसफार्मर 630 केवीए का है। पटेल पार्क फीडर से 12 ट्रांसफार्मर कनेक्ट है। उन्होंने बताया कि पटेल पार्क में विकास नगर, बैंक कॉलोनी, कमल विहार, सूरत नगर, बराही रोड, डिग्गी वाला रोड पर लाइन शिफ्ट कर दी गई है। यहां पर कंडक्टर वायर डाली गई है। वार्ड 31 में दुर्गा कॉलोनी में लाइन शिफ्ट करने के दौरान कुछ लोग व्यवधान कर रहे हैं तो इसको लेकर विभाग को लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिजेंद्र कुमार, जेई, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें