झज्जर। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती जा रही है। बार की तरफ से बुधवार को आरओ की सूची जारी कर दी है। इसके अलावा जारी की गई सूची में नामों पर आपत्ति होने पर दो दिन में आपत्तियां भी मांगी गई है। प्रधान अजीत सोलंकी ने बताया कि आरओ की सूची में आरके वर्मा, टीबी कश्यप, कृष्ण यादव, आजाद सिंह कादियान, कृष्ण सुहाग, सुखवीर कादियान, नरेंद्र खर्ब, प्रदीप काकरान, सतीश जाखड, रवींद्र कौशिक और धन सिंह सहरावत के नाम रखे गए हैं। बार ने चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए फीस भी निर्धारित कर दी है। साथ ही अनुभव भी रखा गया है। इसमें प्रधान पद के लिए 21 हजार रुपये फीस और 10 साल का अनुभव, उपप्रधान पद के लिए 11 हजार रुपये फीस और 5 साल का अनुभव, सचिव के लिए 11 हजार रुपये फीस, 5 साल का अनुभव, सह सचिव पद के लिए 5100 रुपये फीस और 3 साल का अनुभव, कोषाध्यक्ष के लिए 5100 रुपये फीस और तीन साल का अनुभव रखा गया है। बार चुनाव 15 दिसंबर को सुबह 8 से दोपहर साढे़ चार बजे तक होंगे जबकि मतगणना 5 बजे होगी। संवाद