फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो टैंक खाली, 3 में पानी कम, गहरा सकता है पेयजल संकट

Sat, 06 May 2017 11:54 PM IST
amarujala/Bahadurgadh
विज्ञापन
पानी की कमी के चलते सूखा पड़ा वाटर टैंक।
विज्ञापन
नहर की सफाई के कारण जनस्वास्थ्य विभाग के वाटर टैंकों में पानी की कमी बढ़ती जा रही है। विभाग के कुल पांच टैंकों में से दो टैंक खाली हो गए हैं। जबकि तीन टैंकों में भी महज 2-3 फुट पानी बचा हुआ है। जोकि महज 3-4 दिन की सप्लाई का स्टॉक है। ऐसे में यदि जल्द नहर से टैंकों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होता है तो शहर में जल संकट गहरा सकता है। वहीं, पानी का स्टॉक खाली होता देख विभाग ने शहरवासियों से जरूरत के अनुसार पानी का उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के वाटर टैंकों को पानी उपलब्ध कराने वाली बहादुरगढ़ माइनर की फिलहाल साफ-सफाई चल रही है। इसलिए पीछे से नहर में पानी कम छोड़ा जा रहा है। नहर में पर्याप्त पानी न आने के कारण जलघरों में पानी की भारी कमी हो रही है। जिससे जनस्वास्थ्य विभाग ने भी शहर की सप्लाई में कटौती कर दी है। पहले के मुकाबले अब कम पानी सप्लाई हो रहा है।
विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि शहर में उतने पानी की सप्लाई दी जा रही है। जितना नहर से टैंकों को उपलब्ध हो रहा है। कर्मियों का कहना है कि अगर नहर से पानी नहीं मिलेगा तो शहर वासियों को जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि विभाग के पास फिलहाल पानी का जो स्टॉक है, उससे शहर में केवल 3-4 दिन ही सप्लाई की जा सकती है। नहरी विभाग ने सफाई के लिए सप्ताहभर का समय मांगा है।
विज्ञापन


पांच टैंकों की क्षमता 11 मिलियन गैलन
शहर में जनस्वास्थ्य विभाग के कुल पांच वाटर टैंक हैं। जिनकी क्षमता 11 मिलियन गैलन है। इनमें से दो टैंक  पानी की कमी के चलते सूखे पड़े हैं। शेष तीन टैंकों में केवल 2-3 फुट पानी है। जबकि टैंकों में कम से कम सात फुट पानी होना चाहिए। फिलहाल वाटर टैंक-1 की सफाई चल रही है। विभाग केवल वाटर टैंक-2 के पानी को शुद्ध करके सप्लाई दे रहा है। अधिकारियों की मानें तो शहर को रोजाना 7 मिलियन गैलन पानी की जरूरत है। लेकिन पानी की कमी के चलते केवल 6 मिलियन गैलन पानी ही सप्लाई हो रहा है।

सप्लाई के समय में कर दी कटौती
जिन क्षेत्रों में रेगुलर पानी सप्लाई होता है, वहां सप्लाई के समय में कटौती कर दी गई है। लाइनपार निवासी मनोज रोहिल्ला और कुलदीप रंगा ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही। क्षेत्र में पहले एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई होती थी। पिछले कुछ दिनों से तीन या चार दिन बाद पानी आ रहा है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जरूरत के अनुसार पानी का उपयोग करें
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई दलबीर देसवाल ने कहा कि नहर में पानी कम आ रहा है। जितना पानी आता है, उतना ही सप्लाई कर रहे हैं। नहर की सफाई का कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। यदि नहर से पानी नहीं भी आता है तो विभाग के पास 2-3 दिन की सप्लाई का स्टाक है। लोग भी जागरूकता दिखाएं। पानी का उतना ही इस्तेमाल करें, जितनी उन्हें जरूरत हो।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें