फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटेड़ा गांव में गोवंश खुला छोडने पर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, महिला सरपंच सहित 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भटेड़ा गांव में एक गोवंश को खुला छोड़ने को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के महिला सरपंच सहित 14 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों को उनके परिजनों की तरफ से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। झगड़े की सूचना पर माछरौली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद अस्पताल में पहुंचकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिये हैं। फिलहाल तक इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि रविवार को गांव में जाकर मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के घायल हुए लोगों में एक पक्ष के आठ तो दूसरे पक्ष के छह लोग शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने उनका उपचार आरंभ कर दिया। गांव भटेड़ा निवासी ओमपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोसी गांव के व्यक्तियों ने एक गाय गांव में खुली छोड़कर चले गए। शनिवार को मधु सरपंच के परिवार से कुछ लोग उसके ताऊ के लड़के प्रभात को गाय खुली छोड़ने को लेकर अपशब्द कहने लगे। प्रभात ने कहा कि शनिवार सुबह जब वे लोग गाली-गलौज कर रहे थे तो उसने जाकर समझाया था कि गाय उसकी नहीं है। पड़ोसी गांव के लोग छोड़कर गए हैं, लेकिन वे नहीं माने। इस बात को लेकर उनके साथ मारपीट करने लगे। ओमपाल ने आरोप लगाया है कि सरपंच पक्ष के कई लोगों ने लाठी-डंडे, पत्थर, तेजधार और कस्सी से हमला कर दिया। मामले में प्रभात, ओमपाल, अमित, रामपाल, ननची, अशोक, हरपाल, विनोद, आदित्य, अरुण, प्रेमवति, मधु, अतुल और दीपक घायल हो गए हैं। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोनों पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस भेज दी गई थी। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी को भेजा गया था। बयान दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज कराए गए हैं। रविवार को गांव में जाकर जांच की जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, माछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें