फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो खिलाड़ी अंडर-17 नेशनल स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप में लेंगे भाग

Wed, 10 Jan 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल के डॉ खिलाड़ियों ने अपने जिले का नाम रोशन करते हुए हरियाणा क्रिकेट टीम में अपना स्थान पक्का किया है| संस्कारम स्कूल के चयनित विद्यार्थी पटना में 16 से 23 जनवरी तक आयोजित होने वाली अंडर-17 नेशनल स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप में जाएंगे। हरियाणा की टीम दस जनवरी को रवाना हो रही है। कक्षा दसवीं के छात्र हर्षित निवासी झज्जर और जीवितेश निवासी बेरी ने अपने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन किया था। सेमीफाइनल की अपनी नाबाद पारी में जीवितेश ने अर्द्धशतक लगाकर झज्जर जिले की जीत सुनिश्चित की। जिले ने रोहतक की टीम को हराया। नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जाने से पहले दोनों विद्यार्थी विद्यालय प्रांगण आकर संस्कारम समूह के चेयरमैन डॉ. महिपाल से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें