बहादुरगढ़। शहर किला मोहल्ला में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में व्यापारी को चाकू मारकर लूट की घटना में आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने पांच टीम बनाई है। सिटी थाना समेत सीआईए-1 और 2 की टीमें जांच में जुटी है। सीसीटीवी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बोलचाल की भाषा से बदमाश दिल्ली क्षेत्र के होने की संभावना है।
गौरतलब है कि सोमवार की शाम पश्चिम बंगाल मूल का शेख जमालुद्दीन उर्फ लाला अपनी ज्वेलर्स शॉप में था। पत्नी भी साथ थी। सोमवार को करीब साढ़े चार बजे तीन बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को चाकू मारकर आभूषण लूटकर भाग गए थे। जमालुद्दीन के अनुसार बदमाश लगभग दुकान से सवा दो लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए। लूट की वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं। इनमें एक थाना शहर की तो दो-दो टीमें सीआईए-1 और सीआईए-2 की शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि
वर्जन...
वारदात को सुलझाने के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। इनमें एक सिटी थाना तो दो-दो टीम सीआईए-1 और 2 की बनाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। आरोपी बोलचाल की भाषा से दिल्ली के सुलतानपुरी और मंगोलपुरी के होने का अनुमान है। दिल्ली पुलिस से भी जांच में सहयोग मांगा गया है।
-धर्मवीर सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।