फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो खिलाड़ियों का अंडर-16 प्रतियोगिता में रहा शानदार प्रदर्शन

Sun, 28 Sep 2025 08:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp21- झज्जर। यशवर्धन राठी
विज्ञापन
झज्जर। जिले के दो खिलाड़ियों का अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन रहा है। झज्जर टीम के खिलाड़ी यशवर्धन राठी ने बल्लेबाजी में 185 रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं, बहादुरगढ़ निवासी कृष्णा जोशी ने गेंदबाजी में झज्जर की तरफ से 16 विकेट हासिल किए।
प्रदेश में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से चार से 26 सितंबर तक अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें झज्जर सहित प्रदेश की 23 टीमों ने भाग लिया।
झज्जर की टीम को जोन-बी के ग्रुप में रखा गया। इस दौरान झज्जर की टीम ने लीग चरण में अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

झज्जर की टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में रोहतक की टीम को हराकर जीत दर्ज की, लेकिन सेमीफाइनल मैच में गुरुग्राम की टीम से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में झज्जर की टीम से दो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर पाए।
यशवर्धन राठी ने सात मैचों की सात पारियोंं में 243 गेंदों में 185 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 23 चौकें और चार छक्के भी लगाए। वहीं, दो मैचों में अर्धशतकीय पारी खेली। यशवर्धन राठी का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 52 रन रहा। यशवर्धन राठी प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने में 16 स्थान पर रहे। कृष्णा जोशी ने सात मैचों की सात पारियों में 16 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

कृष्णा जोशी ने 53.3 ओवरों में पांच ओवर मेडन करते हुए 192 रन दिए। कृष्णा की एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 27 रन पर पांच विकेट रही।
इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में एक बार पांच विकेट और एक बार चार विकेट हासिल किए।

27jjrp21- झज्जर। यशवर्धन राठी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें