आईपीएल के मिनी ऑक्शन में झज्जर जिले के दो खिलाड़ियों को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उनके बेस प्राइस में खरीदा है। इसमें एक खिलाड़ी गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान व दूसरा खिलाड़ी गांव भदानी निवासी सात्विक देसवाल है। इसके अलावा शहर झज्जर निवासी यशवर्धन दलाल का आईपीएल के मिनी ऑक्शन में नाम नहीं आया।
अबू धाबी में मंगलवार को आईपीएल का मिनी ऑक्शन हुआ। बीसीसीआई की तरफ से शार्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में जिले के तीन खिलाड़ी शामिल रहे, लेकिन इसमें से दो खिलाड़ियों पर बोली लगी और दोनों खिलाड़ियों को रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु ने खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा एक खिलाड़ी यशवर्धन दलाल का किसी भी एक्सीलरेटेड राउंड में नाम नहीं आया।