फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भारतीय टीम में चयनित हरियाणा के दो खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
30jjrp08- झज्जर। शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप के लिए चयनित ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत- आयो
विज्ञापन
झज्जर। भारतीय शूटिंग बाॅल पुरुष टीम के कप्तान सुरेश कुमार बिश्नोई और महिला टीम की सदस्य तनु देवी को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। शहर झज्जर के निजी सेंटर और बहादुरगढ़ स्थित एचएल सिटी व चैंपियन अकादमी में इन खिलाड़ियों का सम्मान हुआ।
विज्ञापन

एशियन शूंटिंग बाॅल फेडरेशन के कोषाध्यक्ष जेपी कादयान ने बताया कि हरियाणा से दो खिलाड़ियों का शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप के लिए चयन हुआ है। इसमें हिसार जिले निवासी सुरेश कुमार बिश्नोई को भारतीय पुरुष टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। वहीं करनाल निवासी तनु को महिला टीम के लिए चुना गया।
खिलाड़ियों का पहलवान महेंद्र सिंह खत्री, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट अनिल खत्री, सुरेंद्र ठेकेदार, संजय यादव, मनोज कुमार हुड्डा, एडवोकेट राजकुमार देशवाल आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ी एक से तीन फरवरी तक आयोजित होने वाले दूसरे शूटिंग बाॅल वर्ल्ड कप के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलेंगे। इस वर्ल्ड कप में 12 देशों की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें