बहादुरगढ़। आसौदा रेलवे स्टेशन केएमपी पुल के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। एक शव झाड़ियों में मिला तो दूसरा शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान के प्रयास शुरू किए, मगर उनकी पहचान नहीं हो पाई।
दोनों को पहचान के लिए नगारिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि आसौदा रेलवे स्टेशन के पास केएमपी के पुल के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी थाना से जांच अधिकारी होशियार सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। उनकी पहचान नहीं हो पाई। जांच अधिकारी होशियार सिंह ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही सभी चौकियों व थानों पर मृतकों की पहचान से संबंधित सूचना दे दी गई है। फिलहाल शव को पहचान के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।