फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मीट की दुकानों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के छापे

Tue, 08 Aug 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सिलानी गेट कच्चा बादली रोड पर स्थित मीट की दुकानों पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने छापे मारे। छापे की कार्रवाई के चलते कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर हो गए। उड़नदस्ते ने पांच दुकानदारों के चालान करते हुए पांच-पांच हजार रुपये का उन जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की रोहतक की टीम, झज्जर नगर परिषद के अधिकारियों की टीम के साथ शहर के सिलानी गेट कच्चा बादली रोड पर पहुंची। टीम ने यहां पर मीट की दुकानों पर छापे मारकर दुकानों की जांच शुरू कर दी। टीम ने बताया कि शहर में मीट की दुकानों के लिए सरकार की तरफ ग्वालीशन रोड पर स्लाटर हाउस बनाया था। इसका निर्माण कार्य चलने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद काफी दुकाने शहर में चल रही हैं। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता से एसआई सहदेव ने बताया कि काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि सिलानी गेट के पास कच्चा बादली रोड पर स्थित मीट की दुकानों पर ही गलत ढंग से पशु और पक्षियों का वध किया जाता है। यहां काफी गंदगी रहती है। दुर्गंध के कारण आसपास रहने वालों को परेशानी होती है। इसी शिकायत पर टीम ने ये कार्रवाई की है। दुकानों पर काफी गंदगी थी। मानक और नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। टीम ने पांच दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान करते हुए जुर्माना लगाया है। दस्ता के प्रभारी सहदेव के नेतृत्व में नगर परिषद के एमई मनदीप सिंह, सचिव राजेश महता, सफाई निरीक्षक आनंद मलिक, कनिष्ठ अभियंता लोकश, गुप्तचर विभाग से जयकिशन के अलावा अन्य कर्मचारी भी साथ थे।
दुकान बंद कर चले गए दुकानदार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम के छापे लगते ही बाजार में हड़कंप मच गया। यहां मीट की दुकान करने वाले कुछ दुकानदार अपनी दुकान बंद करके चले गए। टीम ने करीब दो घंटे तक बाजारों में घूमकर कार्रवाई की। दरअसल मीट दुकान चलाने के लिए कई मानक होते हैं। दुकान पर साफ सफाई भी रखनी पड़ती है लेकिन अधिकतर दुकानदार ये मानक पूरे नहीं करते। इस कारण कई दुकानदारों ने दुकान बंद करके चला जाना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें