झज्जर। जिले के दो अलग-अलग गांवों में एक व्यक्ति तथा एक युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने 174 की इत्फाकिया कार्रवाई करवाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
गांव कोट में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतक की पहचान कोट गांव निवासी 53 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा चलाता था। राजेश के तीन बेटे हैं। जांच अधिकारी एसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे नवीन के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
वहीं गांव मारोत के पास गुजरने वाली नहर के पास एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में अब भाई-बहन ही बचे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। गांव मारोत निवासी 28 वर्षीय प्रवीण मजदूरी का काम करता था। उसका शव बुधवार को गांव के पास नहर किनारे एक पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों के अनुसार प्रवीण काफी दिन से मानसिक तौर से परेशान चल रहा था। जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के भाई भूप सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई करते की गई है। शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।