झज्जर। रईया और कुंजिया गांव में वीरवार रात झगड़े की सुलह के लिए बुलाई पंचायत में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरार मारपीट हुई। इसमें रईया गांव निवासी अमित और कुंजिया गांव निवासी नितिन घायल हो गए। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। पुलिस ने अमित की शिकायत पर तीन लोगाें के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रईया और कुंजिया गांव के कुछ युवकों के बीच कुछ समय पहले विवाद हुआ था। वीरवार शाम को कुंजिया गांव में दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई थी। इसी बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई।
थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि मारपीट में घायल अमित का सरकारी अस्पताल और नितिन का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने फायरिंग की बात से इन्कार किया है।