फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ई-रिक्शा में सवार दो शातिरों ने महिला से ठगे कान के बाले

Wed, 24 Jul 2024 06:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ई-रिक्शा में सवार दो शातिरों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके कानों के सोने के बाले उतरवा ले गए। बदले में महिला को एक कपड़े में बंधा हुआ रुपयों का पैकेट बताकर हाथों में थमा में गए।
विज्ञापन

महिला को काफी देर बाद जब अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो वह घर पहुंची और डायल 112 पर सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर शातिरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ठगी की यह वारदात अंगूरी निवासी जटवाड़ा मोहल्ला के साथ हुई है। अंगूरी ने बताया कि 21 जुलाई को वह धर्मपुरा में रहने वाली अपनी बेटी के घर के गई थी। वह जटवाड़ा मोहल्ला जाने के लिए अपने दोहते के साथ ई-रिक्शा में बैठ ली। ई-रिक्शा चालक 20-25 साल का युवक था। ई-रिक्शा में पहले से ही एक अन्य व्यक्ति व महिला बैठी थी। पुराने बस स्टैंड पर पहुंचते ही वह महिला ई-रिक्शा से उतर गई। इसके बाद दयानंद नगर के पास जाकर उन्होंने ई-रिक्शा रोक दी। दोनों उससे कहने लगे कि हमारे पास बहुत सारे पैसे हंै। जिन्हें रखकर आप हमें अपने कानों की बाली दे दो। उसने लालच में आकर उन्हें अपनी दोनों सोने की बाली दे दी। इसके बाद उन्होंने एक कपड़े में बंधा हुआ रुपयों का पैकेट बताकर उसे दे दिया। फिर ई-रिक्शा चालक कहने लगा कि मंै अपने साथी को पास में ही छोड़ने जा रहा हूं और यह कहकर एक रूमाल जिसमें कुछ बंधा हुआ था यह कहकर दे दिया कि इसमें आपकी बाली हैं। आप इंतजार करो मैं कुछ देर में आता हूं। यह कहकर वे दोनों वहां से चले गए। वह गली नंबर-3 दयानंद नगर में उनका इंतजार करीब दो घंटे करती रही, लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद वह अपने दोहते के साथ देर रात घर पहुंचकर डायल 112 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन की। फिलहाल पुलिस ने केस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें