फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्य की तरफ से आएंगे दो जत्थे

विज्ञापन
02jjrp06- हड़ताल को लेकर पोस्टर लगाते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य।। स्रोत-संघ
विज्ञापन
झज्जर। आगामी 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सफलता के लिए सर्वकर्मचारी संघ की टीम ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों से संपर्क किया। इसमें हड़ताल के कारणों पर चर्चा करते हुए मुद्दों के बारे में बताया। जिला प्रधान रामबीर ने बताया कि हड़ताल की सफलता के लिए सोमवार को बिजली विभाग, पब्लिक हेल्थ, नगरपालिका, सिंचाई विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन और सीडीपीओ विभागों में संपर्क किया। इसी क्रम में 6 और 7 फरवरी को राज्य की तरफ से दो जत्थे आएंगे। पहला जत्था डीघल, बेरी, छूछकवास, मातनहेल और साल्हावास जाएगा। दूसरा जत्था झज्जर, माछरौली, बादली, दादरी तोए व बहादुरगढ़ जाएगा। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष श्रीभगवान, सचिव दीपक यादव, रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड प्रधान रमेश जाखड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें