फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में दर्दनाक हादसा: फैक्टरी में आग लगने से दो लोग जिंदा जले, सुबह साढ़े चार बजे भड़की आग

Thu, 22 Jan 2026 09:12 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

आग वीरवार सुबह साढ़े 4 बजे लगी। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू पाया। फैक्टरी में जूते का अपर बनता था।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के एमआईई पार्ट ए स्थित प्लाट नंबर 817 नंबर में चल रही उत्कर्ष इंटरप्राइजिज फैक्टरी में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। मृतकों की पहचान आतावरिस और शोएब के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घायल यूपी के हरदोई का रहने वाला 22 वर्षीय आरिफ पुत्र अब्दुल है। आग वीरवार सुबह साढ़े 4 बजे लगी। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू पाया। फैक्टरी में जूते का अपर बनता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। इस कंपनी का मालिक दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी नितेश गुप्ता है। पुलिस मौके पर पहुंची हुई और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, तीन लोग रात को फैक्ट्री में सो गए थे, इनमें आग लगने के बाद आरिफ ने दूसरे फ्लोर से साइड वाली फैक्ट्री में कूदकर अपनी जान बचाई। वह जेजे अस्पताल में भर्ती है। उसके हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। फैक्ट्री में रखी एक ई रिक्शा ही जल गई। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अतावरिस व 40 वर्षीय शोएब के रूप में हुई है। शोएब शादीशुदा था और परिवार गांव में रहता है। दोनों हरदोई के पाली के रहने वाले है। वह यहां पर दो दिन पहले ही आया था। घायल आरिफ हरदोई के असमदा गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें