झज्जर। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज माफी योजना के अब केवल दो दिन बचे हैं। 30 सितंबर के बाद प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर पूरी राशि के साथ ही ब्याज भी जमा करना होगा। इसके लिए शनिवार को भी नगर परिषद कार्यालय खोला गया, लेकिन कोई व्यक्ति टैक्स जमा करवाने के लिए नहीं आया। नगर परिषद ने रविवार को भी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है, ताकि छुट्टी के दिन भी प्रॉपर्टी आईडी और टैक्स में गलतियां सही कराने के लिए लोग आ सके, लेकिन शनिवार को कोई नहीं आया। परिषद कार्यालय में भी सीएफसी खुला रहा, लेकिन वहां पर कर्मचारी नजर नहीं आए।
ये है ब्याज माफी योजना
योजना के तहत अब तक मूल में से 15 प्रतिशत की छूट और शत प्रतिशत ब्याज की छूट दी जा रही है। योजना के खत्म होने के बाद एक अक्तूबर से टैक्स जमा कराने वालों को 18 प्रतिशत ब्याज सहित राशि जमा करानी होगी। योजना के तहत 2010-11 से 2023-23 तक की राशि के लिए छूट का लाभ दिया जा रहा है।
शहर में 39 हजार प्रॉपर्टी
झज्जर शहर में लगभग 39 हजार प्रॉपर्टी है। इनमें से अधिकतर ने अब तक प्रॉपर्टीधारक ने टैक्स जमा नहीं करवाया है। इसमें कई सरकारी प्रॉपर्टी भी है, जिन्होंने टैक्स जमा नहीं कराया है।