फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नवरात्र मेला तीन अक्तूबर से, लगेंगे कैमरे

Sun, 29 Sep 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। धर्मनगरी बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में शनिवार को डीसी शक्ति सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें डीसी ने तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र मेला की तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि माता भीमेश्वरी देवी दर्शन के लिए देश के लिए दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं। इनको किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा भी उपस्थित रहीं।
डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि बेरी मेले में सप्तमी और अष्टमी के दिन मां भीमेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे जरूरत के अनुरूप लगाना सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि मेला में ड्यूटी करने का जिम्मा सौभाग्य की बात है। सभी अधिकारी और कर्मचारी इस कार्य को केवल सरकारी न मानकर सेवा भाव से करें।
विज्ञापन


उन्होंने मेला परिसर में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों के पहचान पत्र, पार्किंग, सुरक्षा, पीने के पानी, रात्रि के समय रोशनी के इंतजाम, स्वास्थ्य सुविधाएं, अस्थायी शौचालय, सीसीटीवी, माइक सर्विस, अग्निशमन सेवाएं आदि इंतजामों पर चर्चा की।



इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. टीएस बागड़ी, एसएमओ डॉ. कुलवंत सिंह, नगरपालिका सचिव ललित गोयल, बिजली विभाग के एसडीओ सुनील कुमार, देवी मंदिर से पंडित कुलदीप वशिष्ठ, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ. ऋषिपाल, नपा जेई रोहित लोहचब, जेई अनिल कुमार, रेडक्रॉस के सहायक सचिव पवन शर्मा, थाना प्रभारी अमित कुमार, उप निरीक्षक सतबीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें