फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय कौशल संवर्धन कार्यशाला संपन्न

Wed, 11 Feb 2026 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 95: प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कौशल संवर्धन कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य दलबीर सिंह ने किया। कार्यशाला के प्रथम दिवस 10 फरवरी को सामान्य अध्ययन एवं एप्टीट्यूड परीक्षा आयोजित की गई। इसमें योगिता मित्तल (बीकॉम प्रथम वर्ष) ने प्रथम, प्रिय दर्शी (बीकॉम द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय तथा चंचल (बीबीए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे दिन बुधवार को स्किल फेस्ट एवं स्टार्टअप आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्किल फेस्ट में विधिता आर्य (बीएससी द्वितीय वर्ष) प्रथम, देवांशी (बीएससी द्वितीय वर्ष) द्वितीय और विक्रांत राणा (बीकॉम द्वितीय वर्ष) तृतीय रहे। वहीं स्टार्टअप आइडिया प्रतियोगिता में प्रियंशु कुमार (बीकॉम द्वितीय वर्ष) ने प्रथम तथा लक्ष्य (बीबीए प्रथम वर्ष) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्लेसमेंट सेल प्रभारी रीना कुमारी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। आगामी सत्रों में ऑनलाइन आवेदन लेखन, साक्षात्कार कौशल और जॉब फेयर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें