फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो कोरोना संक्रमित मिले, विभाग के पास नहीं वैक्सीन

Tue, 04 Apr 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमण के मरीज हर रोज मिल रहे है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर इलाज के दावे कर रहा है। लेकिन हकीकत कुछ और बया कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना के इलाज के लिए न तो फिजिशियन है ओर न ही वैक्सीन। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के दावे फेल होते दिखाई दे रहे है।
अगर कोई गंभीर स्थिति बनती है। तो आखिर स्वास्थ्य विभाग कैसे काबू पाएगा। जिले में सोमवार को दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। वही जिले में कोरोना के नौ मरीज सक्रिय हो गए है। जोकि होम आइसोलेट है ओर विभाग की टीम की ओर से उन पर नजर रखी जा रही है। वही कोरोना के करीब 183 मरीज सैंपल प्रयोगशाला में भेजे गए है। कोरोना के मरीज लगातार बढ़ने से लोगों को परेशानी हो सकती है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर गंभीर दिखाई नही दे रहा है। क्योंकि विभाग के पास कोविशील्ड,कोवैक्सीन, कोरोवैक्स की वैक्सीन खत्म हो चुकी है। 12 से 14 साल के बच्चों को लगने वाली कोराेवैक्स वैक्सीन को तो खत्म हुए करीब छह माह हो चुके है। वही अन्य वैक्सीन 31 मार्च को खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में वैक्सीन की स्थिति को देखा जाए तो आज तक आठ लाख 19 हजार 974 लोगों ने तो बूस्टर डोज नहीं लगवाई हैं, जबकि एक लाख 71 हजार 794 लोगों ने तो वैक्सीन की दूसरी डोज भी नहीं लगवाई है। ऐसी स्थिति में यह लापरवाही उनके लिए भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही हैं।

कोई नही लगा रहा है मास्क
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है लेकिन सामान्य अस्पताल हो, बस स्टैंड, बाजार या कोई भी स्थान हो कोई भी मास्क का प्रयोग नही कर रहा है। हर तरफ लापरवाही दिखाई दे रही है। न हो मास्क का प्रयोग किया जा रहा है और न ही शारीरिक दूरी का पालन हो रहा है। सैनिटाइजर का प्रयोग तो लोग पूरी तरह से भूल चुके हैं। सामान्य अस्पताल में भी दिन भर मरीजों की भीड़ लगी रहती है। यहां कोई-कोई कर्मचारी या चिकित्सक मास्क लगाए दिखाई देता है
विज्ञापन


कोरोना की फ्रंटलाइन वर्करों ने पहली डोज 97.97 प्रतिशत लगाई जा चुकी है।
दूसरी डोज 106.2 प्रतिशत लोगो को विभाग लगा चुका है।
एहतियात के तौर पर 18.2 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है।

वर्जन
वैक्सीन की डिमांड भेजी जा चुकी है। जल्द ही वैक्सीन जिले के अस्पतालों में पहुंच जाएगी। कोरोना को लेकर विभाग पूरी तरह से सतर्क है। आइसोलेशन वार्ड तैयार है।
डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सीएमओ, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें