रोहतक। झज्जर जिले के एक ही गांव के युवक व युवती ने आर्य समाज मंदिर चिनोट कालोनी में शादी कर ली। आरोप है कि इसके लिए गवाह के तौर पर गांव के युवक का फर्जी तरीके से आधार कार्ड प्रयोग किया गया है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर युवक, युवती व उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव के युवक व युवती ने 14 मार्च को रोहतक स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी की है। शादी के लिए गवाह के तौर पर उसका आधार नंबर दिया है। इतना ही नहीं, उसे शादी में गवाह बनाया गया है। जब उसने रोहतक आकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसकी जगह किसी अन्य लड़के को खड़ा करके गवाह बनाया गया है। जब उसने आरोपियों से बात की, कहा कि उसकी छवि भी गांव में खराब करने प्रयास किया है। पुलिस ने आरोपी युवक, युवती व उसके दोस्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।