जिले में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। तीन दिन पहले तक जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों पर काफी हद तक ब्रेक लगा गया था। लेकिन तीन दिन से संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वीरवार को जिले में दो लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। फिलहाल जिले में 9 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 7 लोग होम आइसोलेशन में हैं तो दो आ इलाज अस्पताल में चल रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.25 प्रतिशत है। कोरोना महामारी के दौर में अभी तक कुल 18804 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जबकि इनमें से 18475 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर टीकाकरण को चलाया गया है। झज्जर के सरल केंद्र परिसर में आने वाले लोगों को शिविर लगाकर कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच दिया जा रहा है।
जिले के लोगों को कोविड नियमोें का पालन करने चाहिए। लोगों के सहयोग से ही कोरोना संक्रमण की दर में कमी और रिकवरी रेट में बढ़ोतरी होगी। -शयाम लाल पूनिया, डीसी, झज्जर।