फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में दो कैंटरों की भिड़ंत, एक के चालक की मौत

विज्ञापन
एमआइई में खड़ा क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मंगलवार की देर रात आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में दो कैंटरों में भिड़ंत हो गई। इसमें एक कैंटर के चालक की मौत हो गई। जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। सूचना मिलने पर आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार फरीदाबाद से कबाड़ का सामान भरकर बहादुरगढ़ के रास्ते कानोंदा लेकर जा रहे एक कैंटर की दूसरी कैंटर में भिड़ंत हो गई। इसमें एक कैंटर का चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल मेें ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के दौरान चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि परिचालक का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा मंगलवार की देर रात हुआ है। राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला हाल निवासी फरीदाबाद विनोद कुमार कैंटर में कबाड़ का सामान भरकर कानोंदा गांव जा रहा था। जैसे ही वह एमआइई में जीवन ज्योति अस्पताल के पास पहुंचा तो वहां पर डिवाइडर पर बने कट के पास दूसरे कैंटर में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दूसरे कैंटर के चालक विनोद की मौत हो गई। बताया गया है कि विनोद को छाती के अलावा शरीर के कई अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आई और इस वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने कैंटर चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया। हादसे की सूचना पाकर विनोद के परिजन भी बहादुरगढ़ पहुंच गए थे। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने लापरवाह कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दुर्घटना के बाद दिन भर खड़ा रहा क्षतिग्रस्त वाहन
एमआइई में हुइ सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन बुधवार की दोपहर तक भी खड़ा रहा। इससे समय-समय पर जाम की स्थिति बनती रही। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर बाद क्षतिग्रस्त वाहन को क्रे न के माध्यम से हटवाया गया। जाम में फंसने के कारण वाहन चालकों को भी बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें