फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नूना माजरा और परनाला से दो बाइक चोरी

Sun, 30 Aug 2026 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में दो अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नूना माजरा निवासी देवानंद ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल 28 अगस्त को बस अड्डे से चोरी हुई। वह बाइक खड़ी कर निजी काम से एचएल सिटी गए थे। देर शाम लौटने पर उन्हें बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, लाइनपार के माया विहार निवासी इन्द्रेश ने भी शिकायत दर्ज कराई। उनकी बाइक 27 अगस्त को परनाला स्थित एक फैक्टरी के बाहर से चोरी हुई। इन्द्रेश काम पर गए थे और लौटने पर बाइक नहीं मिली। लाइनपार थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें