फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झामरी और झासवा गांव के बीच रविवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका एक अन्य साथी घायल हो गया। मृतक बाइक सवार की पहचान गांव जमालपुर के कृष्ण के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जमालपुर गांव का रहने वाला कृष्ण अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार की सुबह करीब साढे़ आठ बजे गांव झाड़ली की तरफ से आ रहा था। उस दौरान सामने से तेज गति से आई मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की वजह से कृष्ण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसका साथी जोकि गांव भुरावास का है, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दूसरी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दूसरी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें