फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

Sat, 01 Mar 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
28jjrp10- सिविल अस्पताल में मौजूद परिजजन। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। कुलाना मोड़ से कोका गांव की तरफ रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक मोड पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। गंभीर हालत के चलते घायल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

अहरी गांव निवासी संदीप (35) बाइक पर सवार होकर शुक्रवार सुबह कुलाना गांव स्थित सैनिकों की कैंटीन जा रहा था। दूसरी बाइक पर उत्तर प्रदेश के आगरा के धोलपुर गांव निवासी राकेश (40) और रोकी हाल कारोला गांव(गुरुग्राम) निवासी बाइक पर अहरी गांव में जा रहे थे। दोनों बाइक कुलाना मोड़ से कोका गांव की तरफ रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची तो दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें तीनों घायल हो गए।
घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने संदीप और राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोकी की गंभीर हालात के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

संदीप के पिता रणधीर ने बताया कि उसका बेटा निजी कंपनी में काम करता था और आज सुबह बाइक पर कुलाना कैंटीन से सामान लेने के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में दूसरी बाइक के साथ एक्सीडेंट हो गया। मृतक अविवाहित था। मृतक के दो भाई हैं। वहीं, राकेश और रॉकी उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित धोलपुर हाल कारोला गांव(गुरुग्राम) में किराये पर रहते थे। राकेश हलवाई का काम करता था, जबकि रॉकी उसका हेल्पर था। वह दोनों भी सुबह कारोला से अहरी गांव में किसी शादी समारोह में हलवाई का काम करने के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।
राकेश विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अहरी निवासी मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

28jjrp10- सिविल अस्पताल में मौजूद परिजजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें