झज्जर। एंटीनाकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम द्वारा बादली से तीन इन्वर्टर बैटरी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी उप निरीक्षक दीपक मेहलावत ने बताया कि सूचना मिली थी कि नीरज व सोमबीर निवासी बादली बीडीपीओ कार्यालय से चोरी की गई तीन इन्वर्टर बैटरियां को मोटरसाइकिल पर लेकर झज्जर बेचने के लिए जा रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कोट मोड बादली झज्जर रोड पर नाकाबंदी की। मोटरसाइकिल पर दो लड़के आते दिखाई दिए, जिन्होंने मोटरसाइकिल के बीच में तीन इन्वर्टर बैटरियां रखी हुई थी। बैटरियों को पीछे बैठे व्यक्ति नीरज ने पकड़ रखा था और मोटरसाइकिल को सोमबीर चला रहा था।आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में उपरोक्त मामले का खुलासा किया और आरोपियों से चुराई गई बैटरियां बरामद की गई। उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवादन