फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हार के बाद फूटा डॉ. अरविंद का दर्द, अपनी ही सरकार के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Mon, 10 Jun 2024 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

अरविंद शर्मा ने कहा कि अभी नहीं संभले तो अगले चुनाव में इससे भी बुरा हाल होगा।
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा। डॉ अरविंद शर्मा। - फोटो : @DeependerSHooda @drarvindksharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने चुनावों में मिली करारी हार के बाद अपनी ही सरकार के नेतृत्व पर सवाल उठाया है। अरविंद ने कहा है कि सरकार का अधिकारियों पर कोई लगाम नहीं है। यही वजह है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


यहां रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी कार्यकर्ता तो दूर नेताओं की बात तक नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। अधिकारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही नहीं सुनते। उनके काम तक नहीं होते। अगर कार्यकर्ताओं के काम नहीं होंगे तो अगले चुनाव में इससे भी बुरा हाल होगा।

दीपेंद्र ने कहा था दुश्मन भी हमारा साथ दे रहे
डॉ.अरविंद शर्मा ने कहा कि मतगणना के दिन कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा केंद्र पर पहुंचे थे। उनकी दीपेंद्र से कुछ मिनट बात हुई थी। उन्होंने कहा कि क्यों इतनी भागदौड़ कर रहे हो। इस पर दीपेंद्र ने उनसे कहा कि इस बार तो आपकी पार्टी के बडे़ नेता और ऐसे लोग जो हमसे बात तक नहीं करते, वह भी खुलकर हमारा साथ दे रहे हैं। कहा कि हमें अब चौकन्ना रहना है। ऐसे लोगों को सामने लाना है।
विज्ञापन


कांग्रेस परिवारों के सदस्य थे पोलिंग पार्टियों में
अरविंद ने आरोप लगाया कि चुनाव में जिन पोलिंग पार्टियों को लगाया गया था, वह कांग्रेस के परिवाराें के सदस्य थे। उन्होंने भाजपा को चुनाव में हराने का काम किया है। जब वह कई केंद्रों पर गए तो हमारे एजेंट और नेता कह रहे थे कि एकतरफा जीत है और कमल खिलेगा, लेकिन हुआ उसके बिल्कुल उल्ट। उन्होंने चुनाव में साथ देने वाले नेताओं का धन्यवाद भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें