बादली। पुलिस ने दो लोगों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चार बैल मिले, जो दो अलग-अलग गाड़ियों में भरकर ले जाए जा रहे थे। इस मामले में गोसेवा दल की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है।
गोसेवा दल के लोगों ने गाड़ियों की तलाशी ली तो उसमें बैल मिले। बाद में सेवा दल के सदस्यों ने दो लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना थी कि अवैध तरीके से बैल को केएमपी के रास्ते गुरुग्राम की ओर ले जाया जा रहा है। इस पर दिल्ली के ढांसा गांव निवासी भूपेंंद्र अपने साथियों के साथ केएमपी पहुंचे, इसी दौरान दो टाटा टैंपों में चार बैल भरे हुए दिखाई दिए। चालकों से बैलों की जानकारी मांगी तो कोई जवाब नहीं दिया गया और बैलों को क्रूरता के साथ गाड़ियों में भरा पाया। भूपेंद्र ने पुलिस को सूचना दी, इस पर पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों की पहचान गुरुग्राम निवासी जोगेंद्र और पश्चिमी दिल्ली निवासी जितेश के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।