बहादुरगढ़। सेक्टर-9 चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से फोन बरामद किया गया है।
चौकी प्रभारी सेक्टर-9 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि विनय निवासी बहादुरगढ़ ने शिकायत दी थी कि वह बालाजी मंदिर नजफगढ़ रोड से आ रहा था तभी उसके पिता का फोन आ गया, जब वह फोन पर बात कर रहा था तो पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए जिन्होंने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। शिकायत पर थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गौरव व भोला निवासी विकास नगर, लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। आरोपियों से छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई है। संवाद