फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 18 लाख की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-66: बहादुरगढ़ पुलिस की ओर से पकड़े गए साइबर ठगी के आरोपी। फोटो पुलिस - फोटो : credit
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर पुलिस ने 18 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें राजस्थान के जिला सीकर के गांव पालड़ी निवासी महिपाल और आशीष शामिल हैं। ठगों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति को झांसे में लिया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर के निरीक्षक सोमबीर कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 14 मई 2025 को उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया।
शिकायतकर्ता ने लालच में आकर अलग-अलग बैंक खातों में करीब 18 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा करवा दी। कुछ समय बाद जब न कोई मुनाफा मिला और न ही आरोपी से संपर्क हो पाया तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। दोनों आरोपियों को झज्जर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें