फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

विज्ञापन
two accused arrest - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
शहर के पटेल नगर व टीकरी बॉर्डर के पास मनी ट्रांसफर की दुकान पर हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सीआईए-2 ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध हथियार व चार कारतूस मिले हैं। पुलिस के अनुसार इनके तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बता दें कि इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

सीआईए-2 में पत्रकार वार्ता के दौरान डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि शहर के पटेल नगर स्थित डीके इंटरनेट प्वाइंट, टीकरी बार्डर के फोरेक्स मनी ट्रांसफर की दुकान व पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए पुलिसकर्मी के मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना क्षेत्रों में केस दर्ज किया गया था। उपरोक्त मामलों में सीआईए-2 के इंचार्ज सत्यवान के नेतृत्व में दो टीमों ने सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नेहरू पार्क निवासी विवेक व लाइनपार के विकास नगर निवासी विशाल के तौर पर हुई है। उनके पास से 1-1 अवैध हथियार व चार कारतूस भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के एक मुख्य साथी बलजीत को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि अपने साथियों के साथ मिलकर उन्होंने 21 जनवरी की शाम को पटेल नगर स्थित डीके इंटरनेट प्वाइंट पर गोली चलाकर सवा 3 लाख से ज्यादा की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। यही नहीं अगले दिन उन्होंने टीकरी बॉर्डर स्थित फोरेक्स मनी ट्रांसफर की दुकान पर हथियार के बल पर लगभग 50 हजार रुपए लूटे थे। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 22 जनवरी की रात को पुलिस मुठभेड़ में गोली चलाई थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने खुलासा किया कि वारदात को अंजाम देने के लिए वे दो वाहनों का इस्तेमाल करते थे। लूट की वारदात को सफेद रंग की अपाचे से अंजाम देते थे। अन्य साथी कुछ दूरी पर एक कार से इनके आने का इंतजार करते थे। वारदात के बाद सभी एक जगह इकट्ठे होकर बाइक कहीं छोड़ देते थे और फिर रात को कार में ही सोते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें