-फोटो 53 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करती चेयरपर्सन सरोज राठी व अन्य। विज्ञप
बहादुरगढ़। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी के कार्यालय पर वीरवार को भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उनका पूरा जीवन राष्ट्र सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन को समर्पित रहा। उनकी सोच थी कि शासन पारदर्शी, संवेदनशील और जनहितैषी होना चाहिए। इस मौके पर कर्मबीर राठी, रमेश राठी, पार्षद राजेश तंवर, हरिमोहन धाकरे, पवन रोहिल्ला, जगबीर रुहिल, नरेंद्र, सतीश शर्मा, भरत छिल्लर माैजूद रहे। संवाद