फोटो-52: बहादुरगढ़ के रोहतक रोड पर अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंकते एसयूसीआई के कार्यकर्ता। फो
बहादुरगढ़। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने मंगलवार को रोहतक रोड पर अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा वेनेजुएला पर किए गए सैन्य हमले और वहां के राष्ट्रपति को किडनैप किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका और कार्रवाई की कड़ी निंदा की। एसयूसीआई के सदस्य जयकरण मांडौठी ने कहा कि यह हमला केवल वेनेजुएला ही नहीं बल्कि पूरे लैटिन अमेरिका पर हमला है।
जिला कमेटी सदस्य रामकिशन ने कहा कि अमेरिका लंबे समय से दबाव की राजनीति के जरिए अपने हित साधता रहा है। वेनेजुएला पर किया गया हमला उसी साम्राज्यवादी नीति का हिस्सा है। इस तरह की कार्रवाइयों से दुनिया में अशांति और युद्ध का खतरा बढ़ता है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।
वहीं जिला कमेटी सदस्य सतबीर सिंह, सतीश कुमार और लालजी ने लोगों से वेनेजुएला के साथ खड़े रहने की अपील की।