फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक माउंटेड फॉग कैनन एंटी स्मॉग गन करेगा शहर को प्रदूषण मुक्त

Thu, 03 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp15- नगर परिषद कार्यालय में खड़ी एंटी स्मॉग गन गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। प्रदूषण की मार झेल रहे शहर को अब इस समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से ट्रक माउंटेड फॉग कैनन एंटी स्मॉग गन डस्ट सप्रेशन सिस्टम खरीदी गई है। यह गाड़ी बुधवार को नगर परिषद को सौंप दी है। फिलहाल गाड़ी के नंबर सहित अन्य औपचारिकताएं पूरा करना अभी बाकी है। यह मशीन धूल उत्सर्जन को नियंत्रित करने में कारगर है।
विज्ञापन

एंटी-स्मॉग गन हवा में उच्च दबाव वाले प्रोपेलर के माध्यम से पानी की सूक्ष्म बूंदें और परमाणु युक्त पानी की बूंदें उगलता है। यह एक चादर की तरह प्रभाव बनाता है। यह हवा के कणों के द्रव्यमान को बढ़ाने और जड़ता से व्यवस्थित करने में मदद करता है। डिवाइस टर्बो एयर फ्लो के साथ हाई-प्रेशर वॉटर फॉगिंग का उपयोग करता है, जो बहुत पानी की बूंद (30-50 माइक्रोन आकार) से मिलकर एक अल्ट्रा-फाइन फॉग बनाता है। पानी की ये बूंदें हवा में धूल के सबसे छोटे कणों को सोख लेती हैं। फिर यह बिना नमी के जमीन पर गिर जाती हैं।



चारों तरफ हो सकेगा छिड़काव
मल्टी लेवल एंटी स्मॉग गन चारों तरफ से पानी का छिड़काव करेगा। आधुनिक एंटी स्मॉग गन से हवा की धूल पर नियंत्रण करने का कार्य किया जाएगा। गाड़ी के चारों तरफ पानी के छिड़काव के लिए गाड़ी पर लगे वाटर कैनन गन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया जा सकेगा। वायु गुणवत्ता सुधार का कार्य स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होगा। आधुनिक एंटी स्मॉग गन में वाटर कैनन पंप भी लगाया गया है। इसके माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर बड़े पैमाने पर पानी का छिड़काव किया जा सकेगा।
विज्ञापन



नगर परिषद ने एंटी स्मॉग गन की खरीद की है। इसको बुधवार को हैंडओवर किया गया है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। 15 से 20 दिनों में इसकी कागजी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन

- जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें