झज्जर। कुलाना चौक पर सोमवार अल सुबह एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। घायलों में से दो को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मथुरा हाल बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर निवासी दिनेश ने बताया कि वह अपने 10-12 अन्य साथियों के साथ रविवार को ऑटो में सवार होकर खाटू श्यामजी के दर्शन करने के लिए राजस्थान गए थे। वहां से दर्शन करके सोमवार सुबह वापस बहादुरगढ़ जा रहे थे। कुलाना चौक के पास एक ट्रक ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। इस घटना में मथुरा हाल बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर निवासी दिनेश (35) की मौत हो गई जबकि जयप्रकाश, टिंकू, प्रमोद, दीपू और करण गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से प्रमोद और दीपू को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं।