08jjrp17- झज्जर। घटना के बाद मौके पर खड़ा ट्रक। संवाद
- फोटो : आर्काइव
झज्जर। शहर के मिनी बाइपास पर ट्रक और मोटरसाइकिल की ट्रक में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस की तरफ से इस मामले में जांच की जा रही है। मृतक व्यक्ति के शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
शहर के मिनी बाइपास पर कोसली मार्ग स्थित एक निजी होटल के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। डायल 112 ने इसकी सूचना नागरिक अस्पताल में दी। शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है।