कोका गांव के पास स्थित वेयर हाउस में एक ट्राले की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के गाथा गांव निवासी खेमचंद पुत्र बिहारी लाल कोका गांव के पास एक वेयर हाउस में सफाई कार्य कर रहा था। वहीं एक चालक ट्राले को पीछे कर रहा था। जिससे खेमचंद ट्राले की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौके हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर ट्राला चालक संतोष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सुरेन्द्र कुमार, एसएचओ, पुलिस थाना माछरौली।