फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी जा रहे व्यक्ति को ट्राले ने कुचला, मौत

Wed, 28 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। घर से ड्यूटी पर जा रहे एक व्यक्ति को अनियंत्रित ट्राले ने बुरी तरह से कुचल दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल चालक फरार चल रहा है।
विज्ञापन

मूलत : बखेता (सोनीपत) का निवासी अजीत (42) पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ की डीआईजी कालोनी में रह रहा था। वह बहादुरगढ़ में एमआई के पार्ट-1 स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। रोजाना की तरह सोमवार को भी वह साइकिल पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। वह सेक्टर-9 बाइपास मोड़ (टी-प्वाइंट) के नजदीक पहुंचा ही था कि एक अनियंत्रित ट्राले की चपेट में आ गया। ट्राले से कुचले जाने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ हो गई। सूचना मिलने पर एमआईई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर ले आई। यहां पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। अजीत की मौत से परिवार को गहरा  झटका लगा है। मृतक अजीत 15 वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटे का पिता था। वह फैक्टरी में काम करके अपने परिवार का पोषण कर रहा था। उसकी मौत के बाद घर में कोई कमाने वाला नहीं रहा।
कार को भी मारी टक्कर
ट्राले ने पहले एक कार को टक्कर मारी, जिस कारण कार डिवाइडर पर चढ़ गई। कार चालक को तो चोट नहीं आई। बताते हैं कि कार को टक्कर मारने के बाद ट्राले ने अजीत को कुचल दिया। इतना ही नहीं इसके बाद भी टाला मेट्रो के पिलर से जा टकराया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार है। एमआईई चौकी प्रभारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके से बरामद किए गए ट्राले के जरिये शीघ्र से शीघ्र चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें