-फोटो 51 : शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण करते लोग। स्रोत संस्था
बहादुरगढ़। सांखोल गांव के रविदास भवन में शहीद भगत सिंह की स्मृति में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह परमवीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर होशियार सिंह और वीर चक्र विजेता कैप्टन कुलदीप सिंह राठी के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यापक, भूतपूर्व फौजी, खेलों के कोच व समाज सेवियों ने अपने विचार साझा किए। भगत सिंह के जीवनवृत्त से कई प्रभावशाली प्रेरक घटनाएं सुनाई गईं। जिनसे उनके व्यक्तित्व का मानवीय पक्ष सामने आया। गोष्ठी का संचालन मनीष कल्याण संघर्ष समिति सांखोल ने किया। इस मौके पर धनराज तहलान, नवीन चेरिटेबल ट्रस्ट, महेंद्र दीन बंधू छोटूराम धर्मशाला लाइनपार, संजय सांखोल, कुसुमलत बाबा रामदास चेरिटेबल ट्रस्ट एजुकेशन आफ स्पेशल चिल्ड्रन आदि मौजूद रहे।