फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्कों की घास और पत्तों से बनाई जाएगी खाद

Mon, 30 Sep 2024 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : रेलवे स्टेशन के पास स्थित पार्क। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद अधिकारियों ने शहर के पार्कों में कटाई के बाद निकलने वाली घास और पार्क में पड़े रहने वाले पत्तों से खाद बनाने का प्लान तैयार किया है। इस दिशा में विधानसभा चुनाव के बाद काम शुरू हो जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद अधिकारियों ने 46 लाख का बजट भी तैयार किया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि इससे पार्कों में जहां सफाई रहेगी। वहीं पार्कों में हरियाली भी बढ़ेगी। आमजन को इसका पूरा लाभ होगा। विस चुनाव के बाद पार्कों में कंपोस्ट पिट लगाने का काम किया जाएगा। पार्कों की सुंदरता, हरियाली और उनमें पेड़ों के पत्तों व घास से कंपोस्ट यानी हरी खाद बनाने के लिए पार्कों में कंपोस्ट पिट लगाए जाएंगे। इसके लिए बजट तैयार किया गया है।
विधानसभा चुनाव के बाद नगर परिषद पार्कों में कंपोस्ट पिट बनाएगा। कंपोस्ट पिट में पेड़ों से गिरने वाले पत्ते और घास की कटाई के बाद उसे इकट्ठा किया जाएगा और उसे गला-सड़ाकर हरी खाद बनाई जाएगी। इसी खाद को संबंधित पार्क में हरियाली बढ़ाने के रूप में प्रयोग किया जाएगा। इससे एक तो पार्कों का कूड़ा कम होगा और दूसरा पार्कों की हरियाली बढ़ाने के लिए बाहर से खाद भी नहीं लानी पड़ेगी।
विज्ञापन

इंसेट
बहादुरगढ़ में हैं 56 पार्क

बहादुरगढ़ में 56 पार्क बनाए गए हैं। इनमें अधिकतर सेक्टरों में हैं। शहर में दो बड़े पार्क भी हैं। इनमें एक दिल्ली-रोहतक रोड पर ताऊ देवी लाल पार्क है तो दूसरा रेलवे स्टेशन के पास लाइनपार में है। अन्य छोटे पार्क हैं। सभी की देखरेख के लिए नगर परिषद द्वारा करोड़ों रुपये की राशि सालाना खर्च की जा रही है। इन पार्कों का रखरखाव एनजीओ और वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है।

वर्जन

विधानसभा चुनाव के बाद बहादुरगढ़ के पार्कों में कंपोस्ट पिट बनाने का काम शुरू कराया जाएगा। ताकि कटाई के बाद निकलने वाली घास और पेड़ों के पत्तों से कंपोस्ट खाद बनाई जा सके। इसके लिए 46 लाख का बजट तैयार किया गया है।-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें