श्रद्धा को न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालते युवा।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। युवाओं ने रविवार शाम शहर में कैंडल मार्च निकालकर दिल्ली में आफताब द्वारा निर्ममता से मारी गई श्रद्धा को न्याय दिलाने के लिए रविवार को युवा सड़कों पर उतरे। उन्होंने कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आफताब को फांसी ही श्रद्धा को सही श्रद्धांजलि होगी।
दिल दहलाने वाले इस हत्याकांड को लेकर युवाओं में काफी आक्रोश है। शहर के लाइन पार क्षेत्र में शंकर गार्डन की गली नंबर-3 से शुरू हुआ कैंडल मार्च रेलवे रोड रोहतक रोड होता हुआ नगर के पकोड़ा चौक में संपन्न हुआ। समाजसेवी ऋषि भारद्वाज, बजरंग दल के हितेश कालू, साहिल पांचाल व आकाश कुमार की अगुआई में निकाले गए कैंडल मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों ने हिंदू बेटियों की रक्षा की मांग की। श्रद्धा के हत्यारे आफताब को मृत्युदंड देने की मांग की। कैंडल मार्च खत्म होने के बाद ऋषि भारद्वाज ने कहा कि लव जिहाद न केवल समाज को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि यह संपूर्ण भारत वर्ष के लिए खतरा है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार को सख्त कानून बनाकर समाज विरोधी ताकतों को सख्त सजा देनी चाहिए। हत्यारे आफताब को फांसी की सजा नहीं मिली तो इस तरह के समाज विरोधी तत्व सिर उठाते ही रहेंगे और निर्दोष बेटियां असुरक्षित रहेंगी।
-