फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बधिर खेल प्रतियोगिता में गोरिया की काजल रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। रोहतक में आयोजित हरियाणा राज्य जूनियर बधिर खेल प्रतियोगिता में गोरिया गांव की 14 वर्षीय काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महिला पहलवान काजल कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द में अभ्यास करती है।
विज्ञापन

कोच सज्जन मंदौला ने बताया कि छठे हरियाणा राज्य बधिर खेल प्रतियोगिता 19 व 20 नवंबर को रोहतक के सेक्टर 6 में आयोजित हुई है। जिसमें 22 जिलों के 1300 बधिर खिलाड़ी भाग लिया। गोरिया की काजल ने भी बधिर पहलवानों के लिए आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया है। यहां हुई कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होंने अपने विरोधी पहलवान को 10- 4 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब वे 27 से 31 जनवरी 2023 तक मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित होने वाली 26 वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। जनवरी 2023 में मध्यप्रदेश इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के खेलों में विजयी होने के बाद वे एशियाई खेलों में भाग ले सकेंगी। महिला पहलवान काजल के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गांव में हर्ष का माहौल बना हुआ है। महिला के नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर कृष्णा अखाड़ा के संचालक कृष्ण पहलवान, कोच सज्जन मंदौला, अपूर्वा के एचआर हेड राजीव राव, जीएम बनीता, एजीएम मनवर भंडारी ने भी शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें