प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी माता हीराबेन का बनाया रेखा चित्र। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। एलए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने कक्षा ग्याहरवीं कक्षा के बच्चों के साथ मिलकर एक रंगोली रेखाचित्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन को नमन कर श्रद्धांजलि दी।
संस्था प्रबंधक केएम डागर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार सुबह 3:30 बजे निधन हो गया था। हीराबेन मोदी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रही थी और अस्पताल में भर्ती थी। 100 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। स्कूल प्राचार्य निधि कादयान ने बताया कि पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने हीराबेन मोदी को स्कूल के बच्चों के साथ अपनी श्रद्धांजलि प्रदान कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।