झज्जर। राष्ट्रीय स्तरीय सिविल सेवा खेल टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला वर्ग) प्रतियोगिता के लिए ट्रॉयल 5 जनवरी को जिला खेल कार्यालय करनाल में आयोजित किए जाएंगे। यह ट्रॉयल संबंधित जिला खेल अधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षकों द्वारा लिए जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ट्रॉयल में सभी सिविल सेवाओं के कर्मचारी व अधिकारी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में बोर्ड व कॉरपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी व अधिकारी, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड और एचएसआईआईडीसी के कर्मचारी व अधिकारी भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।
इच्छुक ट्रॉयल में भाग लेने के लिए अपने-अपने विभाग से सत्यापित फोटो सहित प्रमाण-पत्र, विभागाध्यक्ष द्वारा जारी प्रमाण-पत्र व आदान-प्रदान अधिकारी की अनुमति-पत्र (एनओसी) साथ लेकर आएं।