फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बैडमिंटन व वॉलीबॉल का हुआ ट्रायल

Tue, 04 Nov 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
03jjrp07- झज्जर। वाॅलीबाल की ट्राॅयल में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत- खेल विभाग
विज्ञापन
झज्जर। राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए सोमवार को बैडमिंटन व वाॅलीबॉल के खेलों में जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में बैडमिंटन का ट्रायल हुआ। इसके अलावा राजीव गांधी खेल परिसर दुल्हेड़ा में पुरुषों की वाॅलीबॉल खेल का ट्रायल आयोजित किया गया। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि खेल मुख्यालय के दिशा निर्देशानुसार ट्रायल करवाया जा रहा है। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। खेल विभाग हरियाणा की तरफ से 11 से 13 नवंबर तक पंचकूला व अंबाला में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें