फोटो-55: गांव दुल्हेड़ा में पौधारोपण करते आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधि और स्कूली बच्चे। स्रोत
बहादुरगढ़। आर्य प्रतिनिधि सभा ने हरियाणा आर्य प्रतिनिधि सभा के आह्वान पर जुलाई में चल रहे वन महोत्सव के तहत गांव दुल्हेड़ा के सरकारी स्कूल में पौधारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व सभा के किसान सेल के अध्यक्ष आर्य अशोक दुल्हेड़ा ने किया।
सभा के जिला प्रधान आर्य हरिओम दलाल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और नियमित देखभाल करना समय की मांग है। कार्यक्रम में विद्यालय इंचार्ज अनीता, गीता, सुमन शर्मा, सुमन देवी और डीपी मंजीत सिंह सहित गांव की ओर से राजेश सोनी, आर्य विजयपाल तथा अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे। सभा की ओर से आर्य ब्रह्मजीत, आर्य व्रतपाल राठी, आर्य रणबीर कादयान सहित अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। संवाद