फोटो 92: प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी शमिता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते कोब
बहादुरगढ़। कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा। उन्होंने नवनियुक्त क्षेत्रीय अधिकारी शमिता का स्वागत कर उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारी को जिले के औद्योगिक विकास, क्षेत्रों की स्थिति और मौजूदा चुनौतियों से अवगत कराया। उन्होंने आग्रह किया कि उद्योगों से संबंधित नए नियम, दिशा-निर्देश और सरकारी आदेशों की जानकारी समय पर पहुंचाई जाए। इससे उद्योग पर्यावरणीय मानकों का पालन कर सकेंगे। कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए उद्योगों और प्रशासन में नियमित संवाद, पारदर्शिता तथा आपसी समन्वय आवश्यक है। उन्होंने उपायुक्त उषा खांगवाल के नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों में सकारात्मक बदलाव की सराहना की। इस अवसर पर विजेंद्र गुलाटी और अंकुर बंसल भी मौजूद रहे।