सांपला। सांपला व उसके आसपास के लोगों का नेशनल हाईवे पर सफर करना मंहगा हो गया है। बुधवार से कंपनियों ने टोल की दर पांच से दस रुपये तक बढ़ा दी है। सांपला एरिया से नेशनल हाईवे 9 दिल्ली-हिसार और नेशनल हाईवे 344 सोनीपत-झज्जर को जाने वाला है। सांपला से डेढ़ किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे नंबर 9 पर रोहद टोल लगता है। अगर झज्जर जाना होता है तो आठ किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे नंबर 344 झज्जर मार्ग पर भापडोदा-छारा के बीच टोल देना पड़ता है। सोनीपत की तरफ जाएंगे तो 25 किलोमीटर की दूरी पर टोल देना होगा। तीनों टोल कंपनियों ने बुधवार रात से दर बढ़ा दी है। इसके साथ नकदी लेना बंद कर दिया है। फास्टैग में पैसे नहीं होंगे तो डिजिटल भुगतान करना होगा। संवाद