फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 20 घंटे बिजली बाधित, लोग परेशान

Tue, 11 Jun 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सीता राम गेट पर लगा ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसकी वजह से आसपास के क्षेत्र की बिजली भी चली गई। लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

अमित, हरीश, कुनाल, मुकेश ने बताया कि रविवार के रात को सीता राम के तीन नंबर वार्ड में ट्रांसफार्मर जलने के कारण गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। 20 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली निगम को दी। वहीं मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने पुराने तार की जगह मोटे तार एवं उससे अधिक लोड का नया ट्रांसफार्मर लगाया। सायं छ बजे बिजली सप्लाई शुरू हुई लोगो ने राहत की सास ली। नगर पार्षद प्रतिनिधि कमल सैनी, स्थानीय निवासियों ने बिजली कर्मी एवं बिजली निगम अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें